फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिकंदराबाद देहात में चार करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकंदराबाद देहात में चार करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही तीन गांवों में राशन वितरण के लिए मॉडल शॉप (अन्नपूर्णा भवन) का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिव हितेंद्र चौहान ने बताया कि सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के अन्तर्गत नया गांव, सुखलालपुर, रामलालगढ़ी, छासियागढ़ी, माधोगढ़ी, फूल सिंह गढ़ी, हीरालगढ़ी, गफूर गढ़ी, मंसूक गढ़ी, मुकंदगढ़ी गांव आते हैं। जेई राजेश गंगवार ने बताया कि ग्राम पंचायत के सभी गांवों में चार करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
इसके अन्तर्गत नाला, नाली, सड़कों के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वहीं, नया गांव, मुकंदगढ़ी, गफूरगढ़ी में राशन वितरण के लिए मॉडल शॉप (अन्नपूर्णा भवन) का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। ग्राम प्रधान शशि देवी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों से जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


राशन वितरण में पारदर्शिता लाएगा अन्नपूर्णा भवन

सिकंदराबाद। आपूर्ति निरीक्षक देवेंद्र तोमर ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन में सीसीटीवी कैमरे, ई-पॉस मशीन, ई-तोल कांटा, प्रतीक्षालय, स्टोर रूम, जन सेवा केंद्र व जनरल स्टोर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लाभार्थी राशन के साथ-साथ आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं के साथ घरेलू उपयोग में आने वाला अन्य सामान भी एक ही स्थान से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें