शिकारपुर। किसी भी समाज के लोगों का विकास तभी संभव है, जब उस समाज के लोग शिक्षित हों। जब लोग शिक्षित होंगे तो उनकी आने वाली पीढ़ियां भी समग्र रूप से विकसित होंगी। यह विचार पूर्व राज्य मंत्री वसीम रिजवी ने शिकारपुर में आयोजित एक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
शनिवार को शिकारपुर स्थित स्वागत गार्डन में सूर्यवंशी फाउंडेशन के तत्वावधान में सामाजिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर भोला सिंह, क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा, डिबाई के विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, खुर्जा के पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया, बिजेंदर सिंह खटीक, शिकारपुर नगरपालिका की चेयरपर्सन राजबाला सैनी आदि ने भाग लिया।
सम्मेलन में बुलंदशहर जनपद के अलावा अलीगढ़ बदायूं मथुरा आदि जनपदों की लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक छत्रपाल सूर्यवंशी ने अतिथि गणों के अलावा सूर्यवंशी समाज की प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मांगेराम सूर्यवंशी, सभासद गौतम सूर्यवंशी, नेम सिंह एडवोकेट, अर्जुन सिंह, त्रिवेंद्र राजोरा, संजय सूर्यवंशी, भूरा सभासद, भुवनेश सूर्यवंशी, सौरभ सूर्यवंशी, वासुदेव सिंह सूर्यवंशी, मोहित उर्फ काशी समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद