सिकंदराबाद में चैंबर की धर्मशाला से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंडित मुकेश शर्मा ने श्रीगणेश जी की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। तहसीलदार जलालुद्दीन, शिवसेना की दिव्य शक्ति सक्सेना मुख्य अतिथि रहीं।
विमल काली के अखाड़े और मित्र मंडली ने आग के बीच करतब दिखाए। रात दस बजे शुरू शोभायात्रा सुबह पांच बजे दीक्षित अस्पताल पर महाकाली की आरती के बाद संपन्न हुई। व्यवस्थाओं में दुर्गा मंडल के पंडित शिवकुमार लाले, सचिन शर्मा, नानक जैन, सीताराम वर्मा, हरि वर्मा,संदीप गर्ग, विकास, कैलास तितौदिया,राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, अक्षय का सहयोग रहा।
स्याना में महाकाली शोभायात्रा का शुभारंभ अरविन्द वर्मा ने किया। शोभायात्रा में भारतीय फौज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कमेटी अध्यक्ष संजय कश्यप, संजू पंडित, खेमचन्द शर्मा, गनेशी अग्रवाल, सुभाष बाबा, प्रवेश अग्रवाल, डा. विजय आर्य, वैभव रस्तोगी ने व्यवस्था बनाई। क ोतवाल आरके शर्मा फोर्स के साथ मौजूद रहे।
अनूपशहर में महाकाली की शोभायात्रा का शुभारंम्भ युवा नेता आरके बॉस ने किया। चुन्नीलाल सक्सेना और रामसरन के निर्देशन में महाकाली के स्वरूप गौरव जायसवाल व महिषासुर के स्वरूप मनोज कश्यप ने पूजा अर्चना की। काली मठ से शुरू हुई शोभायात्रा चामुंडा मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
पवित्र कौशिक, पीके बंसल,माधुवेंद्र शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, इंद्रमोहन शर्मा,शेख रईस अहमद, सरफराज अंसारी,दिनेश शर्मा, चंचल वर्मा आदि मौजूद रहे। शिकारपुर में मोहल्ला महल स्थित काली मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मोहल्ला चौक, चैनपुरा, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, मोती चौक, सर्राफा बाजार, इमली बाजार, पैंठ चौराहा होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई।
इस दौरान लाला शर्मा, जुगल किशोर, पुनीत गर्ग, भावेश मित्तल, छोटू ठेकेदार, संजय वर्मा, गगन शर्मा, देवीशारण मित्तल, संजू शर्मा, पप्पू सैनी, अनिल शर्मा मौजूद रहे। गांव सलेमपुर में भी मां काली की शोभयात्रा होली चौक स्थित चामुण्डा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य रास्तों से होती हुई मंदिर पर सम्पन्न हुई।
जहांगीरपुर में प्राचीन शिव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा स्वामीपाड़ा, व्यापारियान, मेन बाजार, बस स्टैंड होती हुई रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणा, मूलचंद्र शर्मा, दीपक चौधरी, कुंवरसेन शर्मा, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं पहासू कस्बे में मां काली, राम विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि राजकुमार चौहान, प्रवीण यादव, अजमल खां, माकहत वर्मा, विकास कुमार, विजेन्द्र सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।