सिंचाई विभाग में फर्जीवाड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक फर्जीवाड़ा खुलता जा रहा है। नया मामला फर्जी तरीके से सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर लाखों रुपये के गबन का है। अफसरों ने कागजों में ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर करीब 55 लाख रुपये गबन कर लिए। मामला खुला तो अफसर हरकत में आए। पूरे मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं में बचे हुए बजट को ठिकाने लगाने के लिए अफसरों ने फर्जीवाड़े की स्क्रिप्ट रच डाली। खंड आठ में करोड़ों रुपये का बजट जारी किया गया था। तमाम फर्जीवाड़ा करने के बाद भी करीब 60 लाख रुपये का बजट बच गया।
अब इस बजट को गबन करने के लिए खंड आठ में तैनात अफसरों ने फर्जी तरीके से सिक्योरिटी गार्ड तैनात दिखाकर करीब 55 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा कर डाला। इन सिक्योरिटी गार्डों को कागजों में तैनात दिखाकर विभागीय रकम निकाली जाती रही,
जबकि यह सिक्योरिटी गार्ड कहीं तैनात ही नहीं थे। फर्जीवाड़ा खुलते ही अफसर हरकत में आ गए हैं। अब अफसर पूरे मामले की जांच की बात कर रहे हैं। दोषी अफसर-कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।