फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेंगू वार्ड हुआ फुल, बढ़ाया गया केवल एक बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू वार्ड हुआ फुल, बढ़ाया गया केवल एक बेड
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक तरफ जहां विभाग जिले में डेंगू मरीज नहीं होने का दावा कर रहा है तो दूसरी ओर जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड मरीजों से फुल है। यहां पर 10 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा थी। मरीज बढ़ने पर एक बेड बढ़ाकर संख्या 11 कर दी गई। बुधवार को वार्ड में 11 बेड पर 12 मरीज भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं, अन्य मरीज आने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
बीते कुछ दिनों से जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। जिले में एलाइजा जांच से जहां अभी तक पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है तो वहीं, एनएस-1 किट से जांच में दो सौ से अधिक लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, एक महीने पूर्व जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को अस्पताल प्रशासन द्वारा डेंगू वार्ड में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद से समय-समय पर डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले या एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बीते दिनों जहां वार्ड खाली नजर आता था तो वहीं, पिछले कई दिनों से वार्ड मरीजों से फुल है। मरीजों की संख्या अधिक होने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा एक बेड की संख्या और बढ़ा दी गई। बुधवार को वार्ड से तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया तो चार नए मरीजों को भर्ती किया गया। वार्ड में भर्ती अधिकांश मरीजों ने बताया कि ठंड लगने के साथ उन्हें बुखार आया था। निजी लैब पर जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि की गई। वहीं, शेष मरीज आने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा अपने मरीजों को नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि डेंगू वार्ड इन दिनों मरीजों से फुल चल रहा है। 10 बेड से वार्ड को 11 बेड का कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फिलहाल स्क्रब टायफस का कोई मरीज नहीं है। यह संक्रमण झाड़ियों में पनपने वाले कीड़ों के काटने से होती है। वायरल व डेंगू के संदिग्ध मरीज नियमित जांच कराएं। ऐसे मरीजों को स्क्रब टायफस भी हो सकता है - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें