फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हॉकी खिलाड़ी समेत छह और लोगों में डेंगू की पुष्टि

सार

एक हॉकी खिलाड़ी समेत छह और लोगों में डेंगू की पुष्टि बुलंदशहर।मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है।जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों की प्रतिदिन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक हॉकी खिलाड़ी समेत छह और लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को अस्पताल में सुबह से दोपहर तक भारी भीड़ रही। दो किशोर समेत छह लोगों में एनएस-1 किट से जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक बनारस से आया हॉकी खिलाड़ी भी शामिल है। इसके बाद जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। निजी अस्पतालों में अब तक सौ से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है, जिसके आंकड़े विभाग के पास मौजूद नही हैं।
मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार की व्यवस्था होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र से लोग जिला अस्पताल तक की दौड़ लगा रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल में डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों की प्रतिदिन एनएस-1 किट से जांच की जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1750 लोगों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। इस दौरान चिकित्सकों के प्रत्येक कक्ष पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं, इसमें वायरल बुखार के 397 मरीज शामिल रहे। साथ ही गंभीर हालत में 25 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। इसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के देवीपुरा निवासी एक किशोर, बनारस से आए एक हॉकी खिलाड़ी और लखावटी ब्लॉक क्षेत्र निवासी दो महिला समेत चार की एनएस-1 किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों का जिला अस्पताल और नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कर डेंगू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी पर नहीं डेंगू जांच की सुविधा
जिलेभर में जहां वायरल बुखार के बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है और निजी चिकित्सालय मरीजों में लगातार डेंगू बुखार बताकर उपचार क रहे है तो वहीं, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़कर अन्य सरकारी चिकित्सालयों पर डेंगू बुखार जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों का या तो निजी लैब पर जाकर जांच करानी पड़ रही है या फिर जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
निजी लैब का नहीं विभाग के पास डाटा
जिले में संचालित हो रही निजी पैथोलॉजी लैब और निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 20 से अधिक लोगों में डेंगू बुखार होने की पुष्टि कर उपचार किया जा रहा है। सितंबर माह में ही नगर के पांच बड़े अस्पतालों में 100 से अधिक लोगों में डेंगू बुखार बता उपचार किया जा चुका है। इसमें पिछले तीन दिन पूर्व चांदपुर रोड स्थित एक ही अस्पताल में काहिरा गांव के 30 से अधिक लोगों में डेंगु की पुष्टि की जा चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों की प्रतिदिन जांच कराई जा रही है। इसके लिए टीम भी लगी हुई है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के उपाय
- घर की छत का कबाड़, कूलर, फ्रिज की ट्रे, फूलदान आदि की नियमित साफ-सफाई करें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और जूते-मोजे का प्रयोग करें।
- बुखार होने पर सरकारी चिकित्सालय या पंजीकृत चिकित्सक से सलाह कर ही दवा का सेवन करें।
नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी 14 वर्षीय किशोर, बनारस से हॉकी खेलने आए एक खिलाड़ी, गांव औलिना निवासी एक ही परिवार के दो लोग, रहमापुर स्यावली निवासी एक युवक और गांव अलावा रहीमपुर निवासी एक महिला की एनएस-1 किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी का उपचार चल रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें