तहसीलदार को ज्ञापन देते किसान।
- फोटो : संवाद
खुर्जा। भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति की ओर से बुधवार को बिजली घर पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर एक्सईएन अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर तार फैले हैं। जिनको जल्द बदलना चाहिए। इससे हादसों से बचाव हो सके। इसके अलावा उन्होंने किसानों की विद्युत समस्याओं को तुरंत दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान सुमित सारस्वत, देवेंद्र कुमार, चंद्रकांत शर्मा, नीरज सिंह, पंकज गर्ग, श्याम सुंदर गोस्वामी, सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद