फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिबाई। नगर के मोहल्ला कस्सावान स्थित सहकारी संघ की जमीन पर अवैध कब्जा है। संघ के सचिव कई सालों से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगा चुके हैं। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद भी अभी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सरकारी संघ के सचिव परमानंद शर्मा और सभापति नरेंद्र सिंह सैन ने बताया कि नगर के कर्णवास मार्ग घनी आबादी क्षेत्र मोहल्ला कस्सावान में एक बीघा जमीन पर कार्यालय व गोदाम बना है। वर्ष 2015 में उस दौरान तत्कालीन सचिव और सभापति ने नगर निवासी रईस खां को लिखित एग्रीमेंट कर कार्यालय छोड़कर पांच वर्ष की अवधि के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह किराये पर दे दिया था। नरेंद्र सिंह सैन ने बताया है कि संघ की इस जमीन पर 10 से 12 फीट की बाउंड्री कर कब्जा कर लिया है। कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह, सत्यवीर सिंह और ओमप्रकाश ने इस जमीन से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अब इसकी फिर से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें