फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बच्ची के हत्यारे को फांसी पर लटकाने की मांग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ वर्षीय बच्ची के हत्यारे को फांसी पर लटकाने की मांग, हंगामा
विज्ञापन

खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत होकर वापस लौट गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रक्षाबंधन पर्व पर अपनी ससुराल गया था। वहीं, अपनी आठ वर्षीय पुत्री को परिजनों के पास छोड़ गया था। मंगलवार शाम जब वह ससुराल से लौटकर आया था, तो उसकी बच्ची घर से गायब थी। पूछताछ के दौरान उसे जानकारी हुई कि गांव निवासी अशोक बच्ची को भुट्टा खिलाने के बहाने खेत पर ले गया था। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की और पुलिस को मामले की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने उसकी हत्या करके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया था। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी। जिसके बाद बुधवार सुबह को काफी संख्या में लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने कोतवाली में घेराव करते हुए हंगामा किया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही परिजनों ने आरोपी को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग की। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वापस घर भेज दिया। उधर पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी देहात हरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को समझा बुझाकर शंात कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें