फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अहमदगढ़ क्षेत्र की सात सड़कों के निर्माण की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। उन्होंने 4.6 किलोमीटर लंबे सात प्रमुख जर्जर मार्गों के निर्माण की मांग की है। सड़कों की खराब स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी है।
विज्ञापन

इनमें चामड़ माता मंदिर, श्मशान घाट और शिव मंदिर जैसे प्रमुख रास्ते शामिल हैं। ये मार्ग दैनिक और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। विधायक अनिल शर्मा ने भी मुख्यमंत्री को निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। परंतु, अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। विधायक ने जिलाधिकारी से सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है। उनके अनुसार, इन मार्गों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें