फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीएचसी पर डिलीवरी के नाम पर मांगा जा रहा नेग

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। नगर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के नाम पर मरीज व उनके तीमारदारों से नेग मांगा जा रहा है। आरोप है कि न देने पर गर्भवती को रेफर कर दिया जाता है। बीते दिनों एक गरीब परिवार की फरियाद पर भी स्टाफ ने आठ सौ रुपये ले लिए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं निशुल्क होती है। इसके बावजूद कभी बाहर से दवाएं, कभी ऑपरेशन तो कभी अन्य सामान के नाम पर रुपये की अवैध वसूली की जाती है।
पिछले दिनों नगर निवासी संजय सैनी अपनी पत्नी के गर्भवती होने पर पीएचसी लेकर पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने रेफर न करने के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने स्टाफ नर्स से काफी गुहार लगाई कि उनकी माली हालत ठीक नहीं है। स्टाफ नर्स ने डिलीवरी के बाद रुपये देने की बात कही। डिलीवरी होने पर रजिस्टर में नाम चढ़ाने के नाम पर रुपये मांगे। किसी तरह स्टाफ नर्स को आठ सौ रुपये एकत्र कर दे दिए। इसके बाद ही स्टाफ नर्स ने रजिस्टर में नाम चढ़ाया। इसको लेकर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें