बुलंदशहर। मौसमी बुखार के मरीज प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए लोग नारियल पानी का प्रयोग अधिक करने लगे हैं। इनकी मांग बढ़ने के साथ दाम में भी बढ़ोतरी होती जा रही हैं। अब वह 80 से 100 रुपये प्रति नग बिक रहा है।
बढ़ती मांग का सीधा असर नारियल के उत्पादन और उपलब्धता पर पड़ रहा है। पिंटू ने बताया कि भाई की प्लेटलेट्स गिर रही है। उसके लिए नारियल पानी लेने आया हूं। कासिम ने बताया कि बुखार का प्रकोप बढ़ने पर अपने और परिवार वालों के लिए नारियल पानी खरीदा है। अनस ने बताया कि पत्नी गर्भवती है, उसके लिए चिकित्सक ने नारियल पानी पिलाने की सलाह दी है। इसलिए नारियल खरीदे हैं।
नारियल पानी विक्रेता ने आरिफ ने बताया कि एक माह पूर्व तक एक नारियल 50 से 70 रुपये तक बिक रहा था। वर्तमान में 80 से 100 रुपये प्रति नग की बिक्री हो रही है। विक्रेता राजू व ललित ने बताया कि नारियल को दिल्ली से मंगवा कर बिक्री कर रहे हैं। वर्तमान में ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से खरीद पर भार पड़ा है। इसके चलते नारियल पानी के दाम में बढ़ोतरी हुई है।