स्याना।
क्षेत्र के गांव किसौला के एलिंगुवा पब्लिक स्कूल में नेशनल बॉची चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन बनी। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की टीम को स्वर्ण पदक मिले।
बृहस्तिवार को देर रात तक सीनियर वर्ग के सिंगल, डबल्स और मिक्स के फाइनल मैच कराए गए। अंडर-10, 14, 18 और ओपन ग्रुप में बालक-बालिका वर्ग में सिंगल, डबल्स और मिक्स मैचों में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया। दो दिन तक लगातार चली चैंपियनशिप में कुल मिलाकर दिल्ली की टीम सर्वाधिक 17 गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन बनी। जबकि दिल्ली को 10 सिल्वर मेडल भी मिले। दूसरे नंबर पर यूपी की टीम को कुल मिलाकर 7 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडल मिले। सभी वर्गों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बॉची एसोसिएशन की तरफ से मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि और भारतीय कुश्ती महासंघ उपाध्यक्ष जुबेदुर्रहमान खान उर्फ बब्बन मियां ने कहा कि एलिंगुवा परिवार ने राष्ट्रीय स्तर का सफल टूर्नामेंट आयोजित कराकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने सभी विजेता खिलाड़ियों और चैम्पियन टीम को बधाई दी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, अयाज अहमद खान, आशीष शर्मा, यमन भारद्वाज, निर्दोष त्यागी, आसिफ त्यागी, राशिद चौधरी, अब्दुल वाहिद, रिफाकत अली आदि मौजूद रहे।