फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गर्मी बढ़ने पर बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गर्मी का असर दोबारा बढ़ना शुरू हो गया है। बढ़ी गर्मी से शरीर में पानी की जरूरी तत्वों की मात्रा कम हो रही है। इससे जिले में डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीज जिला चिकित्सालय समेत अन्य सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में डिहाइड्रेशन के 214 मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन समय - समय पर बारिश होने पर गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन शुक्रवार से पारा बढ़ना शुरू हो गया। लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आने शुरू हो गए। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी में पसीना अधिक आता है, जो डिहाइड्रेशन का कारण बनता है।
मौसम में बढ़ते तापमान के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। ऐसे में मरीजों को शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे बचाव के लिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि डिहाइड्रेशन के अलावा त्वचा एवं आंखों के रोगी भी बढ़े हैं। पानी की कमी से पथरी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। गर्मी में बीमारी से बचने के लिए पानी के साथ नींबू, संतरे आदि फल का भी सेवन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें