फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परमिट नहीं मिलने के कारण देहरादून-ऋषिकेश बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। रोडवेज डिपो से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाली बस सेवा परमिट नहीं मिलने के कारण बंद हो गई। बस सेवा पिछले कुछ दिन ही चल सकी। मगर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण परिवहन निगम की ओर से उसका परमिट नहीं मिल पाया। ऐसे में खुर्जा से गर्मियों में हरिद्वार या देहरादून जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खुर्जा रोडवेज डिपो की ओर से हरिद्वार या देहरादून जाने के लिए बस सेवा शुरू की गई थी, इससे यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, हलद्वानी का सफर कर सकते थे। ऐसे में फरवरी माह में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए रोडवेज डिपो की ओर से परिवहन निगम को प्रस्ताव भी भेजा गया। इसमें निगम की ओर से यात्रियों की संख्या, किराया और लाभ का विवरण मांगा गया। कुछ दिनों तक बस सेवा चली थी, मगर इसमें जिले से देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या कम देखी गई, जिस कारण इसका परमिट दोबारा रिन्यू नहीं हुआ।
वहीं गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जाने वाले लोगों को अब कोई बस सेवा नहीं मिल रही है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन के सफर के लिए दस किलोमीटर दूर खुर्जा जंक्शन जाना पड़ता है। या गाजियाबाद और नोएडा से निजी बस ट्रैवलर में बुकिंग करानी पड़ती है। एआरएम उमेश सिंह आर्य ने बताया योजना शुरू की गई थी। मगर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण परमिट नहीं मिल सका। इसलिए यह बस दोबारा शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें