फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीज बढ़ने पर एएनएम का रोका वेतन

सार

डेंगू के मरीज बढ़ने पर एएनएम का रोका वेतन बुलंदशहर।जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि काहिरा गांव नौसेना सब सेंटर के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू के मरीज बढ़ने पर एएनएम का रोका वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव काहिरा में डेंगू-बुखार के मरीज बढ़ने के बाद विभाग ने एएनएम की लापरवाही मानी है। नौसेना सब सेंटर पर कार्यरत एएनएम का अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है। वहीं लगातार तीसरे दिन स्वास्थ्य अफसरों के साथ टीम ने गांव का दौरा किया और शिविर लगाकर मरीजों को दवा वितरित की।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव काहिरा में घर-घर डेंगू-बुखार का प्रकोप बना हुआ है। गांव के 30 से अधिक लोगों में निजी अस्पताल द्वारा डेंगू बुखार की पुष्टि की जा चुकी है और दो लोगों की मौत डेंगू बुखार से हो चुकी है। वहीं 80 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू बुखार होने से नकार रहा है, सिर्फ वायरल बुखार होना बता रहा है। लेकिन गांव के अधिक लोगों में वायरल बुखार होने पर उसकी रोकथाम के लिए एएनएम द्वारा कोई प्रयास न किए जाने और सूचना न देने पर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई कर दी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि काहिरा गांव नौसेना सब सेंटर के अंतर्गत आता है। सब सेंटर पर तैनात एएनएम सोनिका द्वारा शिथिलता बरती गई। इस लापरवाही पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही गांव में लगातार टीम को भेजकर लोगों की जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों से अपील है गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। जिससे विभिन्न बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें