बुलंदशहर में कर्ज से परेशान युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त गौरव प्रजापति निवासी नगला उग्रसेन के रूप में हुई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहीं पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बीबीनगर क्षेत्र के नगला उग्रसेन गांव का मामला बताया जा रहा है।