फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुकान पर काम कर रहे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। नगर की नवीन मंडी में दुकान पर काम कर रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना नौचंदी जिला मेरठ निवासी 70 वर्षीय योगेश नगर की नवीन मंडी में दुकानों पर बोरी ठीक करने का कार्य करते थे। रविवार की दोपहर नवीन मंडी में योगेश दुकान पर बोरी ठीक करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें