ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह वह करीब दस बजे वह गांव में स्थित भानु प्रकाश के क्लीनिक पर गए। जहां पर भानु प्रकाश ने बच्ची के बुखार की जांच की और इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद दोबारा दिखाने के लिए कहा। जब देवराज बच्ची को लेकर घर आए तो उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी व जोर-जोर से रोने लगी। ऐसे में 12 बजे वह दोबारा भानु प्रकाश के पास गए।
क्लीनिक पर पहुंचने के कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची को मृत अवस्था में देख मां सुमन उसको गोद में लेकर बिलख उठीं। वहीं, पिता देवराज भी जोर-जोर से रोने लगा। थोड़ी देर में क्लीनिक पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने भानु प्रकाश पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहासू थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। वहीं, दोपहर बाद एसीएमओ डॉ. योगेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों के सभी दस्तावेज जब्त किए और क्लीनिक को सील कर दिया।
पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। सीएमओ के निर्देश पर क्लीनिक को सील किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. योगेश, एसीएमओ