फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंडी चौकी क्षेत्र के गांव रामगढ़ी मुरसाना निवासी 40 वर्षीय विजय सिंह पुत्र मुन्नी सिंह शुक्रवार रात बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। औरंगाबाद में बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। औरंगाबाद इंस्पेक्टर रामसेन सिंह ने बताया कि डीसीएम गाड़ी का चालक वारदात के दौरान ही मौके से फरार हो गया था। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें