फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुकान के बाहर लघुशंका करने से मना करने पर किया जानलेवा हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में दुकान के बाहर लघुशंका करने का विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर दुकानदार और परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल सूबे सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद निवासी सुरेंद्री देवी ने बताया कि मकान में ही उनकी परचून की दुकान है। जिसे उनके पति सूबे सिंह (60) चलाते हैं। रविवार की रात में करीब नौ बजे गांव निवासी युवक दुकान पर सामान लेने के लिए आया। सामान खरीदने के बाद वह दुकान के बाहर लघुशंका करने लगा। जिसका उनके पुत्र नीरज ने विरोध किया। जिस पर वह आक्रोशित हो गया। भुगत लेने की धमकी देते हुए चला गया।
कुछ देर बाद आरोपी दो कारों से करीब नौ साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकान में घुसकर उनके पति सूबे सिंह, बेटे नीरज के साथ लाठी-डंडों से पीटने लगा। शोर सुनकर वह बाहर आई और पति व बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में उनके पति और बेटे के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

वहीं, उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। उनके पति सूबे सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती है। बताया कि आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। घायल नीरज ने पांच नामजद, पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें