फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने गला दबाकर उसकी हत्या की भी कोशिश की थी। पीड़िता ने मामले में दिल्ली निवासी आरोपी पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका निकाह करीब एक साल पूर्व दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया। लेकिन, पति व अन्य ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में एक कार व एक लाख रुपये नकदी की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने इस बाबत अपने मायके पक्ष से भी शिकायत की। जिस पर उन्होंने भी आरोपियों को समझाया लेकिन, इसके बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे रहे। आरोप है कि गत 24 मई को उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने व शिकायत करने पर उसके पति ने उल्टा उस पर ही गंभीर आरोप लगाकर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। हत्या की कोशिश के बाद आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें