फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी में विवाहिता के फंदा लगाने की सूचना की मिली। मृतका की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। मायके के लोगों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतका का पति औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें