फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जंगल में मिला लापता किशोर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरौरा।
थाना क्षेत्र के गांव रामघाट में मंगलवार शाम से लापता युवक का अधजला शव रामघाट के घने जंगल में पड़ा मिला है। शव की गर्दन पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है। आग से उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस चुके हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। हालांकि, मामले में बुधवार शाम तक कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
रामघाट निवासी देवेन्द्र शर्मा का बेटा करन (17) अपने पिता के साथ गंगा तट पर पूजा सामग्री बेचता था। बताया गया कि मंगलवार शाम तक परिजनों व लोगों ने उसे गांव में ही घूमते हुए देखा था। रात को वह अपने घर नहीं पहुंचा था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजन कहीं रिश्तेदारी में चले जाने का कयास लगाते रहे। बुधवार को गांव में लोगों ने बताया कि करण को मंगलवार देर शाम उसके दोस्तों के साथ अंजना खार के जंगल में शराब का सेवन करते देखा था। परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में उसकी तलाश की, जिस पर जंगल में करण शर्मा का अधजला शव मिला। शव के दोनों पैर पूर्ण पूरी तरह से जले हुए हुए थे। एक पैर की हड्डी पंजों तक दिखाई दे रही थी। जबकि उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ नहीं था। गर्दन पर चोट के निशान थे। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से शराब के पव्वे आदि बरामद करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर खाली प्लास्टिक के ताश की गड्डी और खाली पव्वे मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी मामला हत्या का ही नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। हालांकि, मामले में बुधवार शाम तक तहरीर नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।
नशेबाजी में बिगड़ गया करन
रामघाट गंगाघाट पर चिनौरी व प्रसाद बिक्री कर परिवार पालने वाले देवेन्द्र शर्मा के कुल छह बच्चों में करण शर्मा सबसे बड़ा था। घाट पर रह कर उनकी मदद भी करता था लेकिन, वह कुछ नशेबाज दोस्तों की सोहबत में पड़ गया था।
विज्ञापन


डिबाई सीओ भास्कर मिश्रा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामला हत्या का लग रहा है। प्रथम दृष्टया सामने आ रहा है कि शराब पीने और ताश खेलने के दौरान कोई विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें