फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : नाले में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की आशंका

Thu, 08 Apr 2021 10:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर

सार

  • परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड पर शिव कालोनी के निकट गुरुवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त मोहम्मद शाकिब (22) पुत्र आकिल निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, नगर कोतवाली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात बाइक समेत अनियंत्रित होकर नाले में युवक के गिरने की आशंका जताई जा रही है। नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वहीं गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव नवीपुर से बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए नौंवी कक्षा के छात्र नितेश चौधरी (15) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर नितेश का शव बिना कपड़ों के झाड़ियों में पड़ा मिला। नितेश के कपड़ों से ही उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। गले पर निशान होने चलते गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। 
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक व एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने किसी तरह के विवाद या रंजिश से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। नवीपुर निवासी महेश चौधरी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह खेतीबाड़ी भी करते हैं। परिवार में पत्नी व दो बेटियों के अलावा इकलौता बेटा नितेश था। वह नौंवीं कक्षा में पढ़ रहा था। 

परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वह घर के पास खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देरशाम तक घर न आने पर परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की तो बंद मिला। इसके बाद आसपास के इलाकों व सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन नितेश का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजनों ने थाना मुरादनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद मुरादनगर पुलिस ने आसपास के थानों व जिलों की पुलिस को वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें