फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवीनगर निवासी संजय (44) का शव मंगलवार को खेत में नलकूप के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। संजय मंगलवार को खेत पर गए थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो खेत में उनका शव मिला। संजय गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता थे। दो-तीन माह पहले ही नौकरी छोड़कर वह गांव आ गए थे। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से समस्याओं को लेकर तनाव में चल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें