फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव ऐंचाना के निकट बृहस्पतिवार शाम एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई ने हत्या के आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि मृतक गांव लोहलारा स्थित अपनी रिश्तेदारी से वापस हापुड़ जा रहा था।
विज्ञापन


हापुड़ जनपद के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव इकलेहडी निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि उनका भाई ललित शर्मा नोएडा की एक कंपनी में कार्य करता था। बुधवार को वह ड्यूटी करने के बाद गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव लोहलारा में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। 15 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह लोहलारा से बाइक से वापस अपने गांव जाने के लिए निकला था। करीब दो घंटे बाद उन्हें एक फोन आया कि ललित शर्मा गुलावठी क्षेत्र के गांव ऐंचाना के निकट अचेत अवस्था में मिले हैं। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने ललित को हापुड़ क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंगहोम पहुंचाया। जहां, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वह नर्सिंगहोम पहुंचे। हापुड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पंकज शर्मा ने थाने में तहरीर देकर अपने भाई ललित की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक ललित शर्मा अविवाहित था। उसकी मौत से गांव में शोक छाया हुआ है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद गांव इकलेहडी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें ललित शर्मा की मौत सड़क हादसे में होने की जानकारी मिली थी। अब परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, तहरीर पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें