फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका था शिवा का शव: मरने से पहले फोन पर बोला- मां दवाई ले रहा हूं, कुछ देर बाद उजड़ा परिवार का संसार

Tue, 01 Sep 2026 06:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बीबीनगर

सार

मृतक के पिता श्योवीर ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा बताए गए लोकेशन पर पहुंचने पर जंगल में सहतूत के पेड़ पर शिवा का शव अंगोछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक शिवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव मड़ौना जाफराबाद के जंगल में सोमवार देर शाम सहतूत के पेड़ पर अंगोछे के सहारे 23 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

आखिरी बार क्या हुई थी शिवा और मां के बीच बात
गांव से मिली जानकारी के अनुसार मड़ौना जाफराबाद निवासी शिवा पुत्र श्योवीर सोमवार शाम घर से दुकान पर जाने की बात कहकर निकला था। करीब सात बजे उसकी मां राजेश ने फोन कर शिवा से बात की। शिवा ने बताया कि वह चित्तसोना-अलीपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई ले रहा है। इसके बाद परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन शिवा से संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस को पेड़ से लटका मिला शिवा
चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मृतक के पिता श्योवीर ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा बताए गए लोकेशन पर पहुंचने पर जंगल में सहतूत के पेड़ पर शिवा का शव अंगोछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था शिवा
मृतक के पिता श्योवीर ने बताया कि शिवा उनका इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शिवा ही उनका एकमात्र सहारा था, जो अब उन्हें छोड़कर चला गया। पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है। घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाने में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें