फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

सिकंदराबाद। रविवार को नगर के सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर कटाखेड़ा के पास नाले में युवक का शव मिला। शव कई दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। आशंका है कि युवक की हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर नाले की सफाई करने के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों ने नाले में शव को पड़ा हुआ देखा। सफाई कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। बताया गया कि शव 3 से चार दिन पुराना था। मृतक का चेहरा पूरी तरह गल चुका था। शरीर के अन्य भाग भी गल हुए थे। चेहरे के गला होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेेंका गया होगा। एसआई ब्रिजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को पता लग पाएगा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें