फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दयावती दीवान सिंह की टीम ने खो-खो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। केशव नगर गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत की टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि विद्या भारती के तत्वावधान में उत्तराखंड के बाबूगढ़ विकास नगर में 37वीं क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 21 सितंबर तक कराया गया।
उनके विद्यालय की अंडर-17 में छात्राओं और अंडर-19 में छात्रों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने रजत पदक जीता है। बताया कि अंडर-17 वर्ग की छात्रा अंतिका, कनिका, मानशि, सदफ, मानवी, छात्र युगांक का अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें