फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीएवी पीजी कॉलेज की महिला व पुरुष टीमों ने जीती ट्राॅफी

विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में नोएडा से ट्राफी जीतकर लौटी टीम के ​खिलाड़ी ​शिक्षकों के साथ खुशी मनाते हुए
विज्ञापन
बुलंदशहर। नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन दादरी में सात व आठ फरवरी को चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डीएवी पीजी कॉलेज की महिला व पुरुष टीमों ने भागीदारी कर ट्राॅफी पर कब्जा किया है। दोनों टीमों के जीत कर लौटने पर सोमवार को कॉलेज में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. नवीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में एनसीपीई कॉलेज, दादरी, एमएम कॉलेज गाजियाबाद, गोपीचंद कॉलेज बागपत, मेरठ कॉलेज मेरठ तथा डीएवी पीजी कॉलेज, बुलंदशहर की टीमों ने प्रतिभाग किया। यहां पर डीएवी कॉलेज की महिला व पुरुष दोनों टीमों ने ट्रॉफी जीतकर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया है।
दोनों वर्गों की चैंपियनशिप जीतकर लगातार आठवीं बार इतिहास रचा है। ट्राॅफी जीतने वाली महिला टीम में भावना चौधरी, आंचल सोलंकी, सृष्टि, रेनू गौतम, पलक, साक्षी, प्रियंका, रहनुमा, राधिका, दर्शना व कोमल शामिल रहीं। पुरुष वर्ग की टीम में चेतन, हिमांशु, विनय, गोपाल, विवेक, अंकित, विक्की, दक्ष एवं केशव चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने विजेता खिलाड़ियों व टीम कोच धर्मवीर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें