फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग बेटी का दहेज जला

Wed, 02 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
द‌िल्ली के पटाखों की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शार्ट सर्किट के चलते दोपहर में लगी आग में बेटी का सारा दहेज नष्ट हो गया। इसमें सामान के साथ डेढ़ लाख रुपये कैश भी शामिल था। हादसा मोहल्ला रामनगर ईदगाह में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किराना दुकानदार धनीराम सिंह के मकान में हुआ। धनीराम सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी मोनी की शादी 11 नवंबर को होनी है।

शादी की तैयारियों के लिए बुधवार को वह तथा उसकी पत्नी माया बाजार में खरीदारी करने के लिए गए हुए थे। घर पर उनके बच्चे मौजूद थे। अचानक मकान के एक कमरे में आग लग गई। आग ने कमरे में रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर मोहल्लावासी एकत्र हो गए तथा उन्होंने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया परंतु तब तक अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनीराम सिंह के अनुसार  आग से बेटी मोनी की शादी के लिए दहेज के लिए एकत्र किए गए कपड़े, बर्तन, फ्रिज आदि सामान तथा कमरे में रखे डेढ़ लाख रुपये के नोट भी जल गए। धनीराम सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें