फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 11 अक्तूबर से शुरू होगा दस्तक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 11 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार पीड़ितों को खोजने का काम करेगी। पीड़ित मिलने पर उपचार किया जाएगा। उधर, कलक्ट्रेट सभागार में भी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय सिंह ने कहा कि मौसम बदलने पर बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान साफ-सफाई, फाॅगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव आदि कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि लोग स्वयं भी घरों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि संचारी रोग से बचाव के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाए। जिन गांव में बुखार के मरीज संज्ञान में आ रहे हैं, वहां स्वास्थ्य कैंप लगवाएं। बैठक में बीडीओ को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वायु प्रदूषण रोकने के लिए किसी भी दशा में पराली न जलने दें। फसल अवशेष जलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें