फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धतूरी में झूल रहे बिजली के तार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
झूल रहे बिजली के तार, बड़े हादसे का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। सलेमपुर क्षेत्र के गांव धतूरी में बिजली के तार जर्जर हालत में झूल रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। हालात इतने खराब है कि यदि रास्ते से निकला जाए तो लाइन सिर को छू सकती है। जर्जर लाइनों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। सैकड़ों बार लाइनें टूट चुकी हैं। इतना ही नहीं गांव में जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पावर कॉरपोरेशन के अफसर उदासीन हैं, शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही के कारण जर्जर तार आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थिति यह है कि आए दिन किसी न किसी गांव से तार टूटने के कारण कंरट से मौत होने की खबर आती रहती हैं। वहीं, अफसर लीपापोती कर मामले को रफ-दफा कर देते हैं। एक ओर गांव की सप्लाई बाधित होती है, तो दूसरी ओर लाइनों से हो रहे हादसों से ग्रामीणों को जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा सलेमपुर क्षेत्र के गांव धतूरी में हालत खराब है। यहां रास्ते से निकलने वाले लोगों के सिर से लाइन छू जाती है। आए दिन करंट के झटके लगते हैं। जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जो बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीण देंवेंद्र शर्मा, राकेश, सुभाष ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा आदि ने बताया कि सांसद डॉ. भोला सिंह, डीएम और पावर कॉरपोरेशन के अफसरों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण रोजाना मौत का डर लेकर जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार टूटने के बाद नहीं होता स्थाई समाधान
यदि आंधी-बारिश या तेज हवाओं के कारण लाइनें टूट जाती हैं तो कई दिनभर तो लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। इसके बाद टूटी लाइनों में ही जोड़ गांठ कर दी जाती है। जर्जर लाइनों के कारण ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदला जा रहा है। एबीसी केबिल डाली जा रही है। धतूरी गांव में यदि लाइनें झूल रही हैं तो उसे जल्द बदलवा दिया जाएगा।
- आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें