फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी मां धाम को बनाएंगे पर्यटन स्थल : डॉ.अंतुल

विज्ञापन
दादी माँ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में ज़िला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। दादी मां धाम को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत और शासन स्तर पर पहल करते हुए आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने बीबीनगर के गांव सैदपुर स्थित दादी मां धाम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में शिरकत करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों को भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। गुलावठी होते हुए गांव सैदपुर पहुंची डॉ.अंतुल तेवतिया ने कहा कि दादी मां धाम की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आवश्यक है कि इस पावन स्थान को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें