फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौ दिन में पहुंचे सिलिंडर, न मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
औरंगाबाद में एचपी गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता । संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर के एक मात्र गैस गोदाम पर सोमवार को नौ दिन बाद सिलिंडर आने की सूचना मिलते ही उपभोक्ताओं लेने पहुंच गए। घंटों लाइन में लगने के बाद सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ता बिफर पड़े। उन्होंने गोदाम के सामने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी के नाम पर हॉकरों पर सिलिंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इन दिनों गैस सिलिंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। आलम है कि पिछले आठ दिन से नगर में एक भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं है। सोमवार को खाजपुर रोड स्थित गोदाम पर गैस आने की सूचना मिलते ही उपभोक्ता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कई घंटों तक लाइन में लगने के बावजूद उन्हें सिलिंडर तक नहीं मिला। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष नितिन सिंघल, राजेंद्र कुमार, आरपी सिंह, मोहित कुमार व पप्पू सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर बुक करने के बावजूद 15 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
गोदाम पर तैनात हॉकर सिलिंडर की खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। होटल, ढाबे, चाट-पकौड़ी का व्यवसाय करने वाले लोग घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि वे कॉमर्शियल सिलिंडर ही उपयोग कर सकते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कालाबाजारी नहीं रुकेगी तब तक सिलिंडर की कमी रहेगी। घंटों बाद गोदाम से निर्देश जारी हुआ कि गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी ही की जाएगी। इसके बाद एजेंसी संचालक ने रिक्शों से मोहल्लों में डिलीवरी करने के लिए सिलिंडर तो भेज दिए लेकिन उपभोक्ताओं को नहीं मिले। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत डीएसओ से की है। दूसरी ओर डीएसओ अभय सिंह का कहना है कि गैस सिलिंडर न मिलने की शिकायत भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें