मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर असालतपुर गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर कॉलोनी निवासी गोपाल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 जुलाई को उनका भाई राजीव कुमार साइकिल से असालतपुर दवा लेने गया था। वहां अज्ञात वाहन ने राजीव को टक्कर मार दी थी, उसकी मौत हो गई थी, हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।