फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साइबर ठग ने किसान की जमीन बिकवाकर 9.88 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने किसान की जमीन बिकवा दी और फर्जीवाड़ा करते हुए बैंक खाते से 9.88 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनूपशहर के गांव तेलिया नगला निवासी गुरुवेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि दिसंबर 2024 में लोन के लिए एक लिंक पर क्लिक किया था। आरोप है कि इसके बाद उनके पास एक फोन कॉल आई और आरोपी ने नया बैंक खाता खुलवाने और उनके नंबर को खाते से लिंक कराने की बात कही। इसके बाद उन्होंने एक बैंक खाता खुलवाया। इस पर आरोपी ने खाते में 16 लाख रुपये का लेनदेन करने की बात कही।
इस पर उन्होंने दो बार में अपनी जमीन बेचकर खाते में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद आरोपी ने तीन बार में कुल 9.88 लाख रुपये निकाल लिए। जब रुपये निकालने के बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा कि लोन स्वीकृत होने के साथ ही धनराशि वापस कर दी जाएगी। इसके बाद जब लोन नहीं हुआ तो आरोपी को फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें