बुलंदशहर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर बृहस्पतिवार से यूपी 13 सीवी सीरीज के वाहन नंबर जारी होंगे। बुधवार को यूपी 13 सीयू सीरीज के वाहन पंंजीयन नंबर समाप्त होने पर नई सीरीज शुरू की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक हल्के वाहनों को यूपी 13 सीयू 0001 से 9999 नंबर आवंंटित किए गए। यह सीरीज बुधवार को समाप्त हो गई। सीरीज समाप्त हो जाने पर बृहस्पतिवार से यूपी 13 सीवी सीरीज के 0001 से नंबर आवंटित किए जाएंगे। अपने वाहनों के लिए यूपी 13 सीवी सीरीज के 0001 से यूपी 13 सीयू 9999 के बीच आकर्षक नंबर लेने के लिए वाहन स्वामी विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। संवाद