फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन से सीटी स्कैन जांच मशीन खराब, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जटिया चिकित्सालय में मौजूद सीटी स्कैन मशीन पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है। ऐसे में जांच कराने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। औरंगाबाद, डिबाई समेत अन्य दूर दराज क्षेत्रों से आए मरीज निराश होकर वापस लौट रहे हैं। फिलहाल सात दिनों तक मशीन चालू होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर में केवल खुर्जा के सेठ सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय में ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा है। यह जांच निजी अस्पताल व लैब में 500 से 2000 रुपये में होती है। जटिया अस्पताल में यह सेवा निशुल्क है। इसी के चलते जनपद भर के मरीज जटिया अस्पताल में ही जांच कराने आते हैं। सोमवार को जांच के दौरान ही मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी।

इसके बाद से अस्पताल में जांच ठप पड़ी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं घायल और गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल में महंगे दाम में जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें