फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्निवल में उमड़ी लोगों की भीड़, जमकर की खरीदारी

Tue, 23 May 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड में आयोजित अमर उजाला कार्निवल में लगातार भीड़ बड़ती जा रही है और जमकर बच्चों से लेकर बड़ों तक खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ स्टॉलों से मनपसंद सामान भी खरीदा।

बुलंदशहर अमर उजाला कार्निवल में वैसे तो रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार शाम महिला, पुरुष और बच्चों के अलावा युवा वर्ग बड़ी संख्या में पहुंचे। बच्चों ने झूला, ड्रेगन ट्रेन, वाटर बोट में सवारी की और तरह-तरह के व्यंजन पसंद किए।
विज्ञापन


इसमें बड़े भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी स्वाद का जायका लिया। दूसरी ओर कलाकारों ने स्टेज से गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर पहुंचने वाले लोगा का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर बच्चे से लेकर बड़ों तक झूम उठे। देर रात तक शहर के लोगों ने अपने परिवार के साथ मेले का खूब आनंद किया और अपनी-अपनी पसंद का सामान खरीदा।
विज्ञापन


उधर, कार्निवल के आयोजक कामरान खान ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवल में प्रत्येक वर्ग के लोगों की जेब और पसंद को ध्यान में रखते हुए जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेला मंगलवार को भी जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें