खुर्जा के धरपा पीएचसी पर मरीज की जांच कर परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/अहमदगढ़। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ रही। खुर्जा के धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12:30 बजे डॉ. परविंदर सिंह एवं आयुष चिकित्सक डॉ. अंजली मरीजों को परामर्श देते मिले।
मरीज कमल ने बताया कि बुखार होने पर जांच कराने आया हूं। डॉ. परविंदर सिंह एवं आयुष चिकित्सक डॉ. अंजली ने बताया कि आरोग्य मेले में 75 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें बुखार के 24, स्किन के 20, टीबी संदिग्ध सात, गैस्ट्रो के सात, सांस के चार, डायबिटीज व हाइपरटेंशन के दो-दो, मरीज शामिल रहे। अहमदगढ़ पीएचसी पर दोपहर दो बजे करीब एमओआईसी डॉ. मनोज चौधरी परामर्श देते मिले। मरीज सुमन ने बताया कि बेटी को बुखार होने पर दिखाया है। नगर के देवीपुरा नगरीय पीएचसी पर 44 पुरुष, 35 महिलाओं ने परामर्श लिया। इसके अलावा नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, बीसा कालोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी समेत अन्य पीएचसी पर मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। यहां पर भी अधिकांश मरीज वायरल बुखार के रहे। सीएमओ ने बताया कि आरोग्य मेले में इन दिनों वायरल बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। संवाद