फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीएसीएल में क्लेम आवेदन जमा करने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पीएसीएल (पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड) की ठगी पीड़ित लोगों की धनराशि लौटाने के आदेशों के बाद अब आवेदन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को कलक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और एकल खिड़की पर आवेदन जमा किए। अभी तक करीब चार हजार लोग आवेदन जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

करीब 13 साल पहले जिले में पर्ल (पीएसीएल) नामक कंपनी ने अपना कार्यालय खोलकर जिले के लाखों लोगों से रियल एस्टेट और खेती में रुपये लगाने का झांसा देकर धनराशि ली थी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि इस धनराशि को बैंक सेकम समय में दोगुना करके वापस किया जाएगा। जिले के लाखों लोगों का हजारों करोड़रुपये लेने के बाद कंपनी ने अपना कारोबार बंद कर दिया था और फरार हो गई। मामले में बैंगलुरू में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही सेवानिवृत्त जज लोढा से जांच कराई थी।इसके बाद सेवानिवृत्त जज आरएम लोढा ने ठगी के शिकार लोगों की धनराशि वापस करने कीसिफारिश की थी। जिसके चलते अब सरकार ने इसके लिए ठगी के शिकार लोगों से आवेदन मंगाए थे। सोमवार को कलक्ट्रेट में 3700 से अधिक आवेदन जमा किए गए। बड़ी संख्या मेंलोगों के मौके पर पहुंचने के कारण कलक्ट्रेट में अव्यवस्था का माहौल रहा। लोगों की भीड़ के कारण सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को व्यवस्था बनाने में जुटना पड़ा।
एडीएम वित्त विवेक मिश्र ने कहा कि सरकार के निर्देश पर ठगी के पीड़ित लोगों के आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने के लिए कक्ष निर्धारित करते हुए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी आवेदन पर अग्रिम निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें