फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डाकघर में आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक कराने के लिए लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। जिलेभर के डाकघरों में इन दिनों आधार कार्ड की ई-केवाईसी कराने समेत मोबाइल नंबर को बदलवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को शिकारपुर क्षेत्र के डाकघरों में लोगों की भीड़ लगी रही। इनमें अधिकांश मोबाइल नंबर लिंक करवाने वाले शामिल रहे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से मिल रही किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड से मोबाइल का लिंक होना आवश्यक है। इससे फार्मर रजिस्ट्री करते समय ओटीपी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर आ सके।
अब फार्मर रजिस्ट्री करते समय मोबाइल का आधार से लिंक न होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए प्रतिदिन किसान मोबाइल को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए डाकघरों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iडाकघरों पर प्रतिदिन एक से दो हजार लोगों के आधार कार्ड अपडेट व मोबाइल नंबर लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। - युवराज सिंह, डाक अधीक्षकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें