फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 26 जनवरी को होगी क्रॉस कंट्री दौड़, 25 तक होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खेल विभाग की तरफ से गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में बालक और बालिका दोनों शामिल हो सकेंगे। बालक वर्ग की पांच और बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ होगी। वहीं, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। क्रास कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 25 जनवरी तक अपना पंजीकरण जिला खेल कार्यालय पर करा लें।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरू होकर भाईपुरा होते हुए पुन भट्ठे पर आकर संपन्न होगी। ओपन वर्ग में बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ होगी।
जो खिलाड़ी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करना चाहते है वे अपना पंजीकरण 25 जनवरी को जिला खेल कार्यालय में कराकर चेस्ट नंबर प्राप्त कर लें। बिना पंजीकरण के खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। क्रॉस कंट्री में पंजीकरण निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें