फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 15 हजार किसानों की फसल हुई थी बर्बाद, मुआवजा सिर्फ पांच हजार को

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से वर्ष 2022-23 में बारिश एवं ओलावृष्टि से बर्बाद हुई धान की फसल का 15 हजार में से मात्र पांच हजार को ही मुआवजा मिला है। अफसरों के अनुसार बाकी किसानों के आवेदन रिजेक्ट हो गए। किसानों के खातों में मुआवजा की तीन करोड़ से अधिक की राशि भेज दी है।
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई धान की फसल का 15,175 किसानों ने क्लेम मांगा था, लेकिन इसमें केवल 5,336 किसानों को ही फसल बीमा योजना में मुआवजा दिया गया है। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार ने बताया कि किसानों के खातों में राशि भेज दी है। जबकि 9,839 आवेदन निरस्त हो गए हैं। रबी सीजन की फसल पर अभी कार्य चल रहा है। वर्ष 2022-23 खरीफ के सीजन में किसानों की धान की फसल बर्बाद हुई थी। बीमा कंपनी के अधिकारियों ने किसानों से क्लेम करने के लिए कहा था इसमें करीब 40 फीसदी फसल बर्बाद हो गई थी।
गेहूं की खराब हुई फसल का 22,418 किसानों ने मांगा मुआवजा
एडीएम प्रशासन विवेक कुमार ने बताया कि पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल का 22,418 किसानों ने क्लेम मांगा है। इस पर तहसील से रिपोर्ट लगकर पोर्टल पर चढ़ाई जा रही है शासन स्तर से जल्द ही बजट जारी होगा। इसके लिए लेखपाल और कानूनगो को अपनी जल्द से जल्द रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि क्लेम की राशि की बीमा कंपनी से मांग की जा सके। इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा और किसानों को भी जल्द मुआवजा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें