फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झमाझम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
अहार क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/स्याना/बुगरासी। पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहे मौसम के बीच मंगलवार की रात झमाझम बारिश हुई। वहीं, बुधवार दिन के समय भी बारिश होने से तापमान कम हो गया। इस बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, फसलाें को भी संजीवनी मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक 50 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। साथ ही अभी भी बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा था। इस बीच कभी बादल छाने और धूप निकलने पर मौसम धूप-छांव जैसा बन रहा था। इसी बीच मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देर रात तक हुई बारिश के बीच चली तेज हवा से कई जगह पेड़ गिर गए। बताया गया कि पेड़ स्याना और औरंगाबाद क्षेत्र में गिरे। वहीं, जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बुधवार दिन निकलते ही धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने एक बार करवट बदली और बारिश होने लगी। इससे लोगों ने उमस से राहत पाई। इस बारिश ने स्याना में नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। नगर के मेन बाजार, दर्शन बाजार, सर्राफा बाजार, सूरज बाजार, श्रीराम तिराहा, बुगरासी रोड, कोतवाली रोड, ब्लॉक कार्यालय व हापुड़ स्टैंड आदि जगहों पर जलभराव से दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर बुगरासी में भी बारिश हुई। किसान अनिल कुमार, मुकुल जिंदल, सतीश कुमार, दानिश अहमद आदि ने बताया कि यह बारिश धान और गन्ने की सफल के लिए संजीवनी का काम करेगी। साथ ही अब गर्मी व उमस से भी राहत मिल गई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान कम होकर 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 95 फीसदी और हवा की गति 15 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मंगलवार की रात और बुधवार दिन में हुई बारिश 50 एमएम से अधिक दर्ज की गई। बारिश की संभावना अभी भी लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें