फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 11 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड पर कार पलटने से चालक की मौत हो गई। उसके तीन साथी गंभीर घायल हो गए। उन्हें गाजियाबाद रेफर किया गया है।  कुतबपुर गांव निवासी योगेंद्र पुत्र बनी सिंह (36) अपने तीन साथियों के साथ कार में जहांगीराबाद में पेट्रोल डलवाने आया था।

गांव लौटते समय जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड स्थित गांव चांदौक के पास उनकी कार से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद खेत में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन


इस हादसे में चालक योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी निक्कू पुत्र वीरेंद्र, विक्रम पुत्र सरूपी सिंह निवासी गांव कुतुबपुर व लाला निवासी खालौर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रेफर किया गया है।

इस बाबत कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि युवक के बड़े भाई देवेंद्र सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर घटना की बाबत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर-टेंपो में भिडं़त, 6 लोग घायल
 कोतवाली क्षेत्र के कांवरा गांव में टैंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दो घायलों को रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया।

कांवरा निवासी सलमान पुत्र खालिद ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह गांव के ही अप्पू पुत्र मोबीन, मौसम पुत्र मौजम अली, कय्यूम पुत्र मुद्सर अली, जीशान पुत्र मुकीम, कलुआ पुत्र आरिफ, मुजदर पुत्र राहित के साथ हैदराबाद में काम कर लौट रहा था।

गांव से सिकंदराबाद जाने के लिए वह सभी लोग टेपों में सवार हो गए। तभी गुलावठी रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर नंदगढ़ी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टेपों में साइड मार दी। साइड लगने से टेपों अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेपों में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सिकंदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि मौसम व कय्यूम की हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें