जल्दी उतरने के चक्कर में आउटर पर ट्रेन के पहुंचते ही युवक बोगी के पायदान पर जाकर खड़ा हो गया। स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही उसे झटका लगा और उससे पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरते देख लोग दौड़े और उन्होंने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जाहिदपुर गांव निवासी आरिफ गोमती एक्सप्रेस से नई दिल्ली से खुर्जा जंक्शन आ रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे सिकंदरपुर और जंक्शन के बीच आउटर पर ट्रेन पहुंची तो वह जल्दी उतरने के चक्कर में पायदान पर खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक झटका लगने पर पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर पड़ा।
आसपास गांवों के खड़े हुए ग्रामीणों ने देखा तो घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में आरिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।