नेहरूपुर चुंगी स्थित होटल पर संदिग्ध हालात में श्रमिक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस श्रमिक की मौत को आत्महत्या मान रही है।
मैना मौजपुर निवासी प्रहलाद (38) नेहरूपुर चुंगी स्थित होटल पर काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह होटल मालिक से पैसे लेकर घर गया था लेकिन शाम को लौट आया।
इसके बाद प्रहलाद रोज की तहर मंगलवार रात को होटल पर सो गया। सुबह लोगों ने देखा कि उसका शव होटल के पंखे से लटका हुआ है। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रहलाद कुछ दिनों से तनाव में था। परिजन भी प्रहलाद के इस कदम से आश्चर्यचकित हैं।